अकासा एयर और इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह:दिल्ली-मुंबई विमान अहमदाबाद डायवर्ट किया गया
आकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में सोमवार (3 जून) को बम की सूचना मिली। आकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है।
आकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में सोमवार (3 जून) को बम की सूचना मिली। आकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है। इसमें एक बच्चा और 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स सवार थे। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में सिक्योरिटी अलर्ट मिला था। इसके बाद सुबह 10:13 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई। अभी जांच की जा रही है।
दूसरी तरफ, चेन्नई से कोलकाता जाने वाला इंडिगो का विमान बम की अफवाह के कारण दो घंटे लेट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि थुरैपक्कम स्थित इंडिगो कॉल सेंटर में एक कॉल आया था, जिसमें कहा गया कि चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम धमाका होगा। तब तक पैसेंजर्स फ्लाइट में बैठ चुके थे। सभी को नीचे उतारा गया। फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में ले जाकर तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सभी सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट सुबह 10.30 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई।
जून में फ्लाइट में बम की अफवाह से जुड़ी दो और घटनाएं हुईं 1 जून: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। हालांकि, फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह फ्लाइट 1 जून की सुबह करीब 6.50 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी। मुंबई जाने के दौरान इसमें एक लावारिस रिमोट मिला। इसके बाद पायलट ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी थी। मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8.45 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई।
2 जून: पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। 2 जून की सुबह 10.19 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। मई में फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़े दो मामले 1. दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी, इमरजेंसी गेट से पैसेंजर्स निकाले गए 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6E-2211 में बम होने की धमकी मिली थी। विमान में दो बच्चे सहित 176 लोग सवार थे। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पैसेंजर्स और फ्लाइट क्रू को अपने सामान के साथ स्लाइड के जरिए बाहर निकलते हुए देखा गया। इस घटना के बाद इंडिगो ने SOP का पालन नहीं करने के लिए दो पायलट और केबिन क्रू मेंबर्स को हटा दिया था।
नियमों के तहत, इमरजेंसी के दौरान 90 सेकेंड के भीतर लोगों को फ्लाइट से निकाल लेना चाहिए। जांच पूरी होने तक सभी सामान को फ्लाइट में ही छोड़ने का नियम है। यात्री भी सामान नहीं ले जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. विस्तारा की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी
दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट UK 611 में शुक्रवार (31 मई) की दोपहर बम की खबर मिली थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को फ्लाइट में बम होने वाला एक कॉल आया था। इसके बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की। लैंडिंग के बाद फ्लाइट को तुरंत एक आइसोलेशन-बे में भेज दिया गया। इस पर सवार 177 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए परिचालन भी रोक दिया गया। हालांकि, धमकी अफवाह निकली।