# ePages

नवीनतम स्थानीय समाचार

- Site: https://epages.in/

## नवरात्र 2024: नवदुर्गा के रूप में दिखीं हेमा मालिनी, कोटा के दशहरा मेले में अभिनेत्री ने सबको चौंकाया

- Link: https://epages.in/2024/10/04/navratri-2024-hema-malini-seen-as-navdurga-actress-surprised-everyone-at-kota-dussehra-fair/
- Published: 2024-10-04T16:13:07+05:30
- Author: psv

### हाइलाइट्स

 * राजस्थान के कोटा शहर में 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का उद्घाटन हुआ
 * फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप में नृत्य नाटिका ‘
   दुर्गा’ की प्रस्तुति दी
 * लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मेले का उद्घाटन करते हुए मां दुर्गा की पूजा का महत्व
   बताया
 * हेमा मालिनी ने 30 वर्षों से नवरात्रि में दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने की
   परंपरा को जारी रखने की बात कही
 * ओम बिरला ने मेले को आत्मनिर्भर भारत का मॉडल और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया

**कोटा:** राजस्थान की शिक्षा की काशी कोटा शहर में 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का
आगाज हो गया है। [नवरात्र](https://navbharattimes.indiatimes.com/religion/about-navaratri)
के पहले दिन शुरू हुए दशहरे मेले के विजय श्री रंगमंच पर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी
मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप में नजर आईं। उन्होंने यहां मंच पर नृत्य नाटिका दुर्गा
कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति अपने 46 सहायक कलाकारों के साथ दी।

ऑडियंस में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित
हाडोती अंचल के गांव-ढाणी के लोग सैलाब के रूप में कार्यक्रम को देखने उमड़े।

हेमा मालिनी ने नवदुर्गा स्वरूप, भवानी नर्तन, चंडी- महाकाली स्वरूप, महिषासुर मर्दिनी
और सिंह पर सवार मां दुर्गा के स्वरूप में दिखाई दी। ऐसे में दुर्गा के विभिन्न अवतारों
पर यह नृत्य नाटिका दुर्गा कार्यक्रम केंद्रित रहा।

70 से 80 के दशक की फिल्मों में अभिनय करने वाली मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने विजय
श्री रंगमंच पर अपनी प्रस्तुति देते हुए नृत्य, भाव- भंगिमाओं, दैहिक अभिनय संवाद अदाएगी
से मौजूद ऑडियंस को मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शिव सती कथा से की गई थी। सती पार्वती और दुर्गा की गाथा को नृत्य
नाटिका के माध्यम से हेमा मालिनी ने अपने साथी कलाकारों के साथ बेहतरीन प्रस्तुति दी।

### ऑडियंस से रूबरू हुईं हेमा मालिनी

जब नृत्य नाटिका दुर्गा कार्यक्रम समाप्त हुआ तो उसके बाद इस दौरान मंच से हेमा मालिनी
ऑडियंस से रूबरू हुई। बात करते हुए कहा कि नवरात्रि में दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत
करने का सौभाग्य मिला है। इसे 30 वर्षों से लगातार कर रही हैं। न हमारे कलाकार थके 
और न ही इसके दर्शन थके हैं। यह हमारी विरासत है, जिसे प्रस्तुत करने का मौका मुझे 
मिलता है। पर्दे से निकल कर लोगों के सामने इस प्रकार का प्रस्तुतीकरण एक अलग ही प्रकार
की अनुभूति है।

### आत्म निर्भर भारत का मॉडल होते हैं मेले: ओम बिरला

इधर, कोटा मेला दशहरा 2024 का गुरुवार को ध्वजारोहण के साथ भव्य आगाज हुआ। मुख्य अतिथि
लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने मेले के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की। समारोह को संबोधित
करते हुए ओम बिरला ने कहा कि मां दुर्गा के विविध स्वरूप की पूजा अर्चना करने से जो
शक्ति प्राप्त होती है। वह जन-जन के कल्याण के काम आए।

मां के पूजन से समृद्धि और खुशहाली आती है। मां दयालु होती है। वह पापी का नाश करने
के लिए दुर्गा का स्वरूप भी धारण कर लेती है। नवरात्रि भी इसी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा
प्राप्त करने का अवसर है। यह आत्म शुद्धि और आत्म चिंतन का अवसर प्रदान करता है। धर्म
के मार्ग पर चलते हुए सत्य के मार्ग पर चलते हुए जीवन की चुनौतियों से निपटने का अवसर
हमको प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि राज परिवारों की ओर से कई वर्षों पहले संस्कृति के पर्व मेले शुरू 
किए गए थे। मेले की परंपरा में व्यापार करने वाले व्यापारी मेलों के माध्यम से आर्थिक
संबल प्राप्त करते हैं। यह मेले आत्मनिर्भर भारत का मॉडल है। आज हमें गर्व है कि हमारा
मेला राष्ट्रीय स्तर का मेला बन चुका है। यह हमारे धर्म संस्कृति का प्रतीक है।

हेमा मालिनी बहुत लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने कला के माध्यम से भारत
की आध्यात्मिक संस्कृति को विश्व भर में पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान है। उनकी कला
शैली सदैव जीवंत रहेगी।

## बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 900 अंक गिरा लेकिन अनिल अंबानी का यह शेयर फिर अपर सर्किट में

- Link: https://epages.in/2024/10/03/share-market-crash-with-1000-points-fall-but-anil-ambani-reliance-power-jumped/
- Published: 2024-10-03T14:55:01+05:30
- Author: psv

**नई दिल्ली: **घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। ईरान और इजरायल के
बीच तनाव बढ़ने से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई है और उसका असर भारतीय बाजार 
पर भी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 900 अंक की गिरावट के साथ खुला जबकि निफ्टी भी 25,550
के नीचे चला गया। सभी सेक्टर्स में गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से
28 गिरावट के साथ खुले। इस बीच अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर का शेयर एक बार फिर
अपर सर्किट में पहुंच गया। यह शेयर पिछले सत्र में 51.10 रुपये पर बंद हुआ था और आज
5 फीसदी तेजी के साथ 53.65 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को घरेलू शेयर मार्केट बंद रहा लेकिन दुनियाभर के अधिकांश
बाजारों में गिरावट रही। साउथ कोरिया में 1.2 फीसदी और जापान में 2.2 फीसदी गिरावट 
आई। लेकिन ताइवान में 0.75 फीसदी और हॉन्ग कॉन्ग में 6.2 फीसदी तेजी रही। चीन के बाजार
बंद रहे।हालांकि दिन चढ़ने के साथ बाजार में सुधार दिखने लगा। सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स
583.95 यानी 0.69% गिरावट के साथ 83,682.34 अंक पर था। इसी तरह निफ्टी 50 इंडेक्स भी
179.40 अंक यानी 0.70 परसेंट गिरावट के साथ 25,617.50 अंक पर था।

जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयरों में गिरावट आई। 
सबसे ज्यादा नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा रहा। इसमें 2.23 फीसदी गिरावट रही। एशियन
पेंट्स, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में भी गिरावट 
दिख रही है। निफ्टी 50 के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को छोड़कर सभी शेयरों में
गिरावट रही। आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक 
में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

## सेक्टोरल इंडेक्सेज का हाल

मेटल को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्सेज में गिरावट आई है। ऑटो में 1.55 फीसदी, रियल्टी
में 1.48 फीसदी, एफएमसीजी में 1.07 फीसदी गिरावट आई है। इसी तरह निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल
सर्विसेज, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में करीब एक फीसदी गिरावट आई है।

## बोनी कपूर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन: 14 किलो वजन घटाया, नए हेयर लुक ने मचाया धमाल

- Link: https://epages.in/2024/08/24/boney-kapoor-transformation-new-look-hair-transplant/
- Published: 2024-08-24T20:29:23+05:30
- Author: Team ePages

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से फैन्स को चौंका
दिया है। उन्होंने 14 किलो वजन कम करके और नया हेयर लुक अपनाकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया
पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। 13 अगस्त को दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी 
की 61वीं जयंती के मौके पर बोनी, उनकी बेटियों जान्हवी और खुशी कपूर ने श्रीदेवी को
याद किया। इसके कुछ दिनों बाद, बोनी ने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में इंस्टाग्राम पर
एक खास पोस्ट साझा की।

बोनी ने श्रीदेवी की पेंटिंग के सामने खड़े होकर अपनी नई तस्वीर साझा की और इस तस्वीर
के साथ अपने ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की प्रेरणा का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, “बाल
घने हो रहे हैं, मैं बेहतर दिख रहा हूं, 14 किलो वजन कम किया है, 8 किलो और कम करना
है…मेरी इंस्पिरेशन मेरी जान (श्रीदेवी) हैं। उनकी आर्ट मेरे पीछे है और उनके विचार
हमेशा मेरे साथ हैं। वह हर समय मेरे साथ रहती हैं।”

इस साल की शुरुआत में, बोनी ने अपने बालों के बदलाव के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने
बताया कि हैदराबाद के यूजेनिक्स हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट
करवाया, जिससे उन्हें एक नया लुक मिला। उन्होंने मजाक में कहा कि अब हैदराबाद में गंजापन
जल्दी ही गायब हो जाएगा, और शहर पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो जाएगा।

बोनी की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्रिटीज की ओर से जमकर रिएक्शन आए। उनके बेटे अर्जुन
कपूर ने इस पोस्ट को ‘लाइक’ किया, जबकि भाई संजय कपूर ने कमेंट किया, “प्राउड ऑफ यू।”
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कमेंट सेक्शन में ताली बजाने और दिल वाले इमोजी पोस्ट
किए। फैन्स ने भी बोनी के नए लुक की तारीफ करते हुए इसे ‘शानदार’ और ‘कमाल’ कहा।

## डांस में नया ट्विस्ट: स्कूल में बच्चों ने प्लेट से की सिर की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

- Link: https://epages.in/2024/08/24/school-children-plate-dance-viral-video-crazy-moves/
- Published: 2024-08-24T20:14:11+05:30
- Author: Team ePages

### स्कूली बच्चों का अजीब डांस देख लोग रह गए हैरान, नाचते-नाचते सिर पर दे मारी प्लेट

आजकल सोशल मीडिया पर हर छोटी-बड़ी घटना चंद मिनटों में वायरल हो जाती है। लोगों के 
पास स्मार्टफोन होते हैं, जो किसी भी घटना को रिकॉर्ड कर लेते हैं और ये वीडियो केवल
फोन की गैलरी तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से अपलोड हो जाते हैं।
ऐसे ही एक वीडियो में दो स्कूली बच्चों का झन्नाटेदार डांस तेजी से वायरल हो रहा है,
जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

### सिर पर प्लेट मारकर किया डांस (Dance Viral Video)

वायरल हो रहे इस वीडियो में दो बच्चे किसी स्कूल प्रोग्राम के दौरान डांस परफॉर्मेंस
दे रहे हैं। वीडियो में दोनों बच्चे स्कूल ड्रेस पहने हुए हैं और हाथों में एक-एक प्लेट
लेकर बेहद एनर्जेटिक डांस कर रहे हैं। इस दौरान कई शिक्षक और अन्य छात्र भी आसपास बैठे
नजर आ रहे हैं। नाचते-नाचते एक बच्चा खुद के सिर पर प्लेट मारता है और फिर दूसरे बच्चे
के सिर पर भी कई बार प्लेट मारता है। यह विचित्र डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल
हो रहा है।

### प्लेट फोड़ डांस (Students Dance in Uniform)

सरकारी स्कूल में परफॉर्म किए गए इस एनर्जेटिक डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी 
वायरल हो चुका है। यूजर्स ने इस डांस को मजाकिया अंदाज में “प्लेट फोड़ डांस” का नाम
दिया है। इस वीडियो को अब तक 4.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 20 लाख से ज्यादा
लोग इसे लाइक कर चुके हैं और 30 लाख से अधिक यूजर्स ने इसे शेयर किया है। इस वीडियो
पर यूजर्स खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने दोनों बच्चों की तुलना 
भोजपुरी एक्टर्स पवन सिंह और खेसारी लाल से की, जबकि दूसरे यूजर को हेरा फेरी फिल्म
का डायलॉग याद आ गया और उसने लिखा, “ए राजू, खोपड़ी तोड़ साले का।”

## विक्की कौशल ने ‘छावा’ टीजर में दिखाई शौर्य की झलक, रणवीर सिंह की याद दिला सकता है यह अंदाज

- Link: https://epages.in/2024/08/24/vicky-kaushal-chhava-teaser-release-simba-roar-6december/
- Published: 2024-08-24T20:06:28+05:30
- Author: Team ePages

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छावा’ अपने अनाउंसमेंट के बाद
से ही सुर्खियों में है। लंबे इंतजार के बाद, 19 अगस्त को आखिरकार इसका टीजर रिलीज 
कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है; यह फिल्म 6 दिसंबर
को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह टीजर पहले ‘स्त्री 2’ के साथ दिखाया गया था और इसने
फैन्स पर गहरी छाप छोड़ी है।

टीजर में विक्की कौशल को छत्रपति शिवाजी महाराज के बहादुर पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज
के रूप में प्रस्तुत किया गया है। टीजर की शुरुआत में ही विक्की का दमदार इंट्रो है,
जिसमें वह एक निडर योद्धा के रूप में नजर आते हैं। छोटे से इस क्लिप में विक्की ने 
अपने शाही लुक और धमाकेदार एक्शन से सभी को प्रभावित कर दिया है।

टीजर रिलीज से पहले विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया
था, जिसमें वह सैकड़ों सैनिकों से लड़ते हुए दिख रहे हैं। ‘स्त्री 2’ के साथ दिखाए 
गए इस टीजर में युद्ध के कई दृश्य हैं, जहां विक्की बेहद शाही और प्रभावशाली अंदाज 
में नजर आ रहे हैं। उनका मराठा सम्राट का लुक इतना प्रामाणिक है कि वह दर्शकों को यकीन
दिला देता है। इस लुक की तुलना ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह के किरदार से की जा
रही है, लेकिन विक्की की परफॉर्मेंस पूरी तरह से अनोखी है और वह अपनी अलग छाप छोड़ने
की कोशिश में हैं।

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के चैलेंजिंग रोल में नजर आएंगे,
जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी, येसुबाई भोंसले की भूमिका में होंगी। 6 दिसंबर को 
रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में पूरी हो चुकी है और इसे लेकर
पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो छत्रपति शिवाजी
महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। लक्ष्मण उटेकर इससे पहले‘
मिमी’ और ‘लुका छुपी’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, और ‘छावा’ में वह 
विक्की कौशल के साथ एक बार फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा
और दिव्या दत्ता जैसे प्रमुख कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट
के अनुसार, नील भूपालम को भी इस फिल्म में मुगल राजकुमार के किरदार के लिए चुना गया
है।

## 11 साल की उम्र में छोड़ा घर, किस्मत ने दिया साथ, बने 90 के दशक के पॉप आइकन, फिर झूठे केस में पहुंचे जेल

- Link: https://epages.in/2024/08/24/daler-mehndi-rise-to-stardom-false-case-jail/
- Published: 2024-08-24T19:58:58+05:30
- Author: Team ePages

90 के दशक के सुपरस्टार बने मशहूर पॉप गायक दलेर मेहंदी की जिंदगी में एक समय ऐसा भी
आया जब उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया, जहां उन्हें
जेल की फर्श पर सोना पड़ा। 11 साल की उम्र में घर छोड़ने वाले दलेर मेहंदी ने बचपन 
से ही संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 5 साल की उम्र से ही गाना सीखना शुरू
कर दिया था और गोरखपुर के उस्ताद राहत अली खान से संगीत की शिक्षा ली। 13 साल की उम्र
में उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया था।

दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्हें बचपन से ही गाने
का शौक था। दलेर एक गायक के साथ ही लेखक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। उनका गाना ‘
ता रा रा रा’ लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ और इस गाने के बाद वह स्टार बन गए। उन्होंने
पंजाबी और बॉलीवुड संगीत उद्योग में भी कई हिट गाने दिए हैं।

दलेर मेहंदी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘
मृत्युदाता’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘ना ना ना रे’ गाना गाया था, जो बहुत 
हिट हुआ। इस गाने को खुद दलेर मेहंदी ने कंपोज भी किया था। इसके बाद उनका गाना ‘रब 
रब’ भी सुपरहिट हुआ और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पॉप सिंगर का अवॉर्ड मिला।

हालांकि, सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद उनकी जिंदगी में एक बुरा दौर भी आया। 2003
में उनका और उनके भाई शमशेर सिंह का नाम कबूतरबाजी के केस में आया था। उन पर आरोप था
कि उन्होंने शो के लिए जाते समय 10 लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचाया। इस मामले
में उन्हें 2 साल की जेल हुई, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें जेल की फर्श
पर सोना पड़ा। दलेर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह उनका सबसे खराब दौर था और उन्हें
झूठे केस में फंसाया गया था।

## स्किन को चमकदार बनाने के लिए लगाए जा सकते हैं ये 5 फेस पैक्स, दही और कॉफी भी आते हैं काम

- Link: https://epages.in/2024/08/21/5-skin-brightening-face-packs-for-glowing-skin-coffee-face-mask-curd-face-pack/
- Published: 2024-08-21T16:23:47+05:30
- Author: Team ePages

**Skin Care:** त्वचा का सही तरह से ख्याल रखने के लिए उन चीजों का इस्तेमाल किया जाता
है जो ब्राइटनिंग गुणों से भरपूर होती हैं और स्किन की अशुद्धियों को दूर करने में 
असर दिखाती हैं. बेजान और रूखी-सूखी त्वचा में जान भरने के लिए ऐसे कुछ फेस पैक्स (
Face Packs) हैं जो हफ्ते में एकबार लगाए जा सकते हैं. इन फेस पैक्स को चेहरे पर लगाने
से स्किन पर बेदाग निखार तो आता ही है, साथ ही स्किन चमकने लगती है सो अलग. इन फेस 
पैक्स को रसोई की ही चीजों से आसानी से तैयार किया जा सकता है और चेहरे पर 20 से 25
मिनट लगाकर रखा जा सकता है. ये फेस पैक्स त्वचा की सतह पर जमी गंदगी को छुड़ाते हैं
और त्वचा को मुलायम बनाने में भी कारगर हैं. 

**त्वचा चमकदार बनाने के लिए फेस पैक्स | Skin Brightening Face Packs 

**दही और हल्दी **
गोल्डन ग्लो के लिए इस फेस पैक को बनाया जा सकता है. फेस पैक बनाने
के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. फेस पैक बनाकर
चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर साफ कर लें. इस फेस पैक से स्किन की
इंफ्लेमेशन कम होती है, दाग-धब्बे (Dark Spots) हल्के होते हैं और एजिंग साइंस कम होने
में भी मदद मिलती है. इस फेस पैक से चेहरे को एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण
भी मिल जाते हैं. 

**केले का फेस मास्क **दूध और केले को मिलाकर इस फेस पैक को तैयार किया जाता है. ग्लोइंग
स्किन के लिए विटामिन से भरपूर यह फेस पैक बेहद फायदेमंद साबित होता है. इस फेस पैक
को बनाने के लिए एक केले का टुकड़ा लेकर उसमें जरूरत के अनुसार दूध मिला लें और पेस्ट
बनाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखें और फिर धोकर साफ कर लें. चेहरा चमक 
जाता है. 

**कॉफी का फेस मास्क **स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए कॉफी का इस्तेमाल किया जा 
सकता है. कॉफी को चेहरे पर लगाने से चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटने लगती हैं. इस फेस
मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर (Coffee Powder) में एक चम्मच ही शहद मिला
लें. चेहरे को हल्का गीला करने के बाद इस फेस पैक को लगाएं. 10-15 मिनट बाद पानी लगाते
हुए हल्के हाथ से इस फेस पैक को हटा लें. स्किन चमकदार और मुलायम बन जाती है. 

**पपीते का फेस पैक **पपीता पोषक तत्वों का पावरहाउस होता है. इस फल को चेहरे पर लगाने
से ना सिर्फ स्किन को फायदेमंद नेचुरल एंजाइम्स मिलते हैं बल्कि डेड स्किन सेल्स हट
जाती हैं जिससे चेहरा निखरता है सो अलग. फेस पैक तैयार करने के लिए पके हुए पपीते के
टुकड़े लेकर पीस लें. इसमें एक चम्मच चंदन का पाउडर, थोड़ा एलोवेरा जैल और जरूरत के
अनुसार गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखने
के बाद धोकर हटा लें. त्वचा निखरने लगती है.

**अस्वीकरण:** सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी
भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ
या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा
नहीं करता है.

## सुबह उठने के बाद क्या वाकई कड़वा हो जाता है आपका मुंह, अगर मन में है ये सवाल तो यहां है जवाब

- Link: https://epages.in/2024/08/21/oral-hygiene-mouth-become-poisonous-after-waking-up-in-the-morning-know-about-the-truth/
- Published: 2024-08-21T16:20:46+05:30
- Author: Team ePages

**Oral Hygiene :** क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो सुबह उठने के बाद सबसे पहले
एक कप बेड टी (Tea) पीते हैं या जीरा, अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं या कोई फूड 
आइटम ही खा लेते हैं. तो आज से ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि अमेरिकी डेंटल एसोसिएशन
के मुताबिक रात में मुंह में बैक्टीरिया (Bacteria) तेजी से बढ़ते हैं. एक्सपर्ट्स 
की मानें तो मुंह में 650 तरीके के बैक्टीरिया होते हैं, जो तेजी से हमारे मुंह (Mouth)
में पनप सकते है. लेकिन ये बैक्टीरिया हमारे मुंह को जहरीला बना सकते हैं, अक्सर लोगों
को ये कहते सुना है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या वाकई यह सच है या सिर्फ 
मिथक है.

**गिलोय के साथ मिलाएं बस ये 2 तरह की पत्तियां, बन जाएगा सर्दी-जुकाम का रामबाण इलाज**

**क्या सुबह के समय जहरीला होता है मुंह**एक्सपर्ट्स की मानें, तो सुबह के समय मुंह
में बैक्टीरिया ज्यादा होते हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे बैक्टीरिया भी होते हैं जो हमारी
ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, मुंह में बासी लार में 
पोटेशियम, सोडियम, ग्लूकोस, कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो दांतों को मजबूती देने
का काम करता है. इसके अलावा लार में एंटीबायोटिक भी होते हैं, जो इन्फेक्शन और सड़न
से बचाते हैं. ऐसे में सुबह बासी मुंह पानी पीने से कोई खतरा नहीं होता है, लेकिन बासी
मुंह किसी भी फूड आइटम का सेवन नहीं करना चाहिए.

इतना ही नहीं एक्सपर्ट्स के अनुसार, बासी लार से एसिडिटी, खट्टी डकार से छुटकारा मिल
सकता है. किडनी की हेल्थ को फायदा मिलता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, स्किन में चमक आती
है, वजन भी कम होता है. ऐसे में इस बात में कोई तथ्य नहीं है कि सुबह के समय मुंह जहरीला
होता है.

**ओरल हेल्थ केयर है जरूरी**
अगर आपकी ओरल हेल्थ केयर अच्छी नहीं है और आप सुबह उठकर
कुछ भी खा लेते हैं, तो इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स
के अनुसार, अगर मुंह की ढंग से सफाई नहीं की जाए, तो बैक्टीरिया लंग्स और डाइजेस्टिव
सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है. इससे दांतों की सड़न हो सकती है, इसलिए दो बार ब्रश
करने की सलाह दी जाती है. इतना ही नहीं अगर मुंह की ठीक तरीके से सफाई नहीं की जाए,
तो इससे पेट में गैस बनने लगती है, अल्सर हो जाते हैं और यह पाचन तंत्र पर भी बुरा 
असर डालता है. एक रिसर्च के अनुसार, मसूड़ों की सड़न से अल्जाइमर का समस्या भी बढ़ 
सकती है.

## कुछ खाती भी नहीं फिर भी बढ़ रहा है वजन, तो हार्मोनल इंबैलेंस हो सकती है वजह, यहां जानिए क्या है कारण

- Link: https://epages.in/2024/08/21/hormonal-imbalance-may-be-the-cause-of-weight-gain/
- Published: 2024-08-21T16:17:30+05:30
- Author: Team ePages

**Hormones That Influence Weight Gain: **बॉडी को सही तरीके से काम करने के लिए हार्मोंस(
Hormones) की जरूरत होती है. बॉडी में पाए जाने वाले विभिन्न ग्लैंड्स से हार्मोन निकलते
हैं और ब्लड के साथ बॉडी के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर डेपलपमेंट, मेटाबोलिज़्म,
इम्यून रिस्पांस और भावनाओं को प्रभावित करने के साथ-साथ वजन को भी नियंत्रित करते 
है. कभी कभी इस प्रोसेस में किसी तरह की गड़बड़ी आने के कारण वजन को कंट्रोल में रखने
के सभी उपाय बेकाम होने लगते हैं और वजन तेजी से बढ़ने (Weight Gain)  लगता है. ऐसे 
में हार्मोनल इंबैलेंस वजन बढ़ने का कारण (Weight Gain due to Hormonal imbalance ) 
बन जाता है. आइए जानते हैं कौन से हार्मोन वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं….

हार्मोन जिनके कारण वजन पर नियंत्रण हो जाता है मुश्किल (Hormones due to which weight
control becomes difficult)

**थायरॉयड** थायरॉयड ग्लैंड किसी कारण से अगर कम थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन होता 
है तो इससे मेटाबोलिज़्म धीमा हो जाता है और कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया प्रभावित
होती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है. इस समस्या के कारण काफी कोशिश के बावजूद वजन
कम नहीं होता है.

**इंसुलिन**अगर बॉडी में इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता तो ब्‍लड शुगर लेवल
बढ़ने लगता है. इससे बॉडी शुगर को फैट में बदलकर स्टोर करने लगता है, जिससे वजन बढ़
सकता है. यह स्थिति डायबिटीज़ टाइप 2 का भी लक्षण हो सकती है.

**कॉर्टिसोल**
कॉर्टिसोल को टेंशन हार्मोन भी कहा जाता है. टेंशन बढ़ने पर बॉडी में 
कॉर्टिसोल बढ़ने लगता है. अगर बॉडी में कॉर्टिसोल काफी मात्रा में बनने लगता है, यह 
फैट बढ़ाने लगता है, खासकर पेट के आसपास. इसके बढ़ने से भूख भी बढ़ जाती है.

**एस्ट्रोजन**महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोंन वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है.
प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के दौरान बॉडी में इस हार्मोन में काफी तेजी से बदलाव आने लगता
है जिससे हिप्स और थाइज एरिया में फैट जमा होने लगता है.

**लेप्टिन और ग्रेलिन**लेप्टिन हार्मोन भूख को कंट्रोल करने वाला हार्मोन  है. यह 
बॉडी को संकेत देता है कि पेट भरा हुआ है. इसके ठीक से काम नहीं करने पर बार बार भूख
लगती रहती है और ओवर इटिंग की समस्या हो जाती है. इससे वजन बढ़ने लगता है. वहीं, ग्रेलिन
हार्मोन भूख को बढ़ाता है.

** हार्मोनल इंबैलेंस के लिए क्या करें**हार्मोनल इंबैलेंस के लिए डॉक्टर या एंडोक्रिनोलॉजिस्ट
से जांच कराएं.हार्मोनल हार्मोनल इबैलेंस को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट प्लान
बनाना जरूरी है.हर दिन वर्कआउट, वॉक, रनिंग आदि करें. फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाएं.ध्यान,
योग या अन्य तरीकों से टेंशन को मैनेज करें.अच्छी और भरपूर नींद हार्मोनल संतुलन बनाए
रखने में मदद करती है.

**अस्वीकरण: **सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी 
भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ
या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा
नहीं करता है.

## चेहरे का निखार खो गया है तो शहद में मिलाकर लगा लें यह सफेद चीज, स्किन पर ग्लो नजर आने लगेगा

- Link: https://epages.in/2024/08/20/how-to-apply-honey-and-milk-on-face-for-glowing-skin-and-glowing-skin-home-remedies/
- Published: 2024-08-20T15:16:33+05:30
- Author: Team ePages

**Skin Care:** धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण वगैरह से चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमने
लगती हैं. इस डेड स्किन को ना हटाया जाए तो त्वचा पर मैल दिखने लगता है. कई बार स्किन
जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाती है तो कभी ऑयली नजर आने लगती है. इससे स्किन बेजान नजर
आती है और समझ नहीं आता कि किस तरह त्वचा को निखारा जाए. आप बार-बार मुंह धोकर भी देख
लें तो तब भी जरूरी नहीं कि स्किन पर ग्लो नजर आ ही जाएगा. ऐसे में यहां बताया एक छोटा
सा नुस्खा स्किन को ग्लोइंग (Glowing Skin), मुलायम और बेदाग बनाने में मदद कर सकता
है. जानिए चेहरे पर किस तरह शहद (Honey) को लगाएं कि त्वचा खिल उठे. 

## ⏎ रूखेपन के कारण चेहरे पर होती है खुजलाहट, तो लगाकर देख लीजिए घर की ये 5 चीजें

**त्वचा निखारने के लिए शहद | Honey For Glowing Skin शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-
इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं. इससे दाग-धब्बे हल्के होने
में भी मदद मिलती है. इसके अलावा, शहद रूखी-सूखी त्वचा को मुलायम बनाता है. इससे स्किन
का खुरदुरापन दूर होता है और टेक्सचर पहले से बेहतर हो जाता है. एजिंग साइंस को कम 
करने और झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में भी शहद कारगर होता है. इसे चेहरे पर अलग-अलग
तरह से लगाया जा सकता है. 

**शहद और दूध एक कटोरी में थोड़ा दूध (Milk) लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. 
इसे अच्छे से मिक्स करें और उंगलियों या रूई की मदद से चेहरे पर लगा लें. 15 से 20 
मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ किया जा सकता है. स्किन निखर जाती है. दूध डेड
स्किन सेल्स को निकालता है और शहद त्वचा को मुलायम बनाकर निखारता है. शहद और नींबू 

स्किन पर शहद और नींबू को मिक्स करके लगाना भी बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए एक
कटोरी में शहद डालकर उसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने
के बाद धोकर हटा लें. इससे स्किन मॉइश्चराइज हो जाती है और चेहरे से दाग-धब्बे कम होते
हैं सो अलग. सादा शहद 

त्वचा पर सादा शहद भी लगाया जा सकता है. सादा शहद लगाने से पहले स्किन को गीला करना
ना भूलें. सूखी त्वचा पर शहद लगाने से स्किन खिंचती है. ऐसे में गीली त्वचा पर शहद 
आसानी से लग जाता है. इसे चेहरे पर 10 से 12 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता
है. 

**शहद और एलोवेरा एलोवेरा जैल के साथ लगाने पर भी शहद बेहद फायदेमंद होता है. एक चम्मच
एलोवेरा जैल में 2 चम्मच शहद और थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता
है. इस तैयार फेस मास्क (Face Mask) को चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा
लें. चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ जाता है. 

**अस्वीकरण:** सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी
भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ
या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा
नहीं करता है.
