इन दिनों हर किसी के सर आईपीएल का फीवर चढ़ा हुआ है लेकिन इसके साथ ही बॉलीवुड के टाइगर श्रोफ की फिल्म “बागी-2” का क्रेज भी हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है. जी हां टाइगर श्रोफ और दिशा पटानी स्टारर फिल्म बागी-2 के रिलीज को अब तक 17 दिन हो चुके हैं लेकिन अब भी इस फिल्म का क्रेज लोगों में बना हुआ है.
बता दें की आईपीएल सीजन के बीच भी बागी-2 की कमाई पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना कर यह फिल्म टाइगर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. जी हां बागी-2 टाइगर श्रोफ के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने अब तक करीब 155 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है. इसके साथ ही अब टाइगर पद्मावत को भी पछाड़ने में जल्द सफल हो सकते हैं.
#Baaghi2 biz at a glance…
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 16, 2018
Week 1: ₹ 112.85 cr
Week 2: ₹ 35.60 cr
Weekend 3: ₹ 7.20 cr
Total: ₹ 155.65 cr
India biz.
BLOCKBUSTER.
अगर बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो बागी-2 ने अब तक 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है. इस फिल्म में टाइगर श्रोफ के एक्शन देखकर हर कोई हैरान है और फिल्म क्रिटिक से लेकर स्टार्स हर कोई फिल्म देखकर गदगद हो उठा है. अब अ होगा की यह फिल्म आगे चलकर और क्या नया रिकॉर्ड अपने नाम करती है.
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म बागी2 साल 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.


