# आलिया का सहमत अवतार आया सामने, देखें पटाखा गुड्डी की सबसे चर्चित फिल्म “राजी” का ट्रेलर

- Link: https://epages.in/2018/04/13/alia-bhatt-much-awaited-movie-raazi-trailer-is-out/
- Published: 2018-04-13T23:36:39+05:30
- Author: Team ePages

**आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं वजह हैं उनकी आने वाली फिल्म“
राजी” जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.  इस ट्रेलर में आलिया का बेहद जुदा अंदाज
देखने को मिला है जो दर्शकों ने इससे पहले नहीं देखा होगा. मेघना गुलजार के निर्देशन
में बनी यह फिल्म आलिया के करियर की सबसे अलग फिल्म है. **

इस फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो की बाद में पाकिस्तान
के एक आर्मी ऑफिसर से शादी कर लेती हैं. जैसा की ट्रेलर में दिखाया गया है आलिया शादी
के बाद पकिस्तान में जाकर रहती हैं और फिर उसके बाद खुलता है असली राज से पर्दा. जी
हां आलिया एक जासूस के किरदार में हैं जो की पकिस्तान में जाकर भारत के लिए जासूसी 
करती हैं. यह फिल्म एक असल कहानी पर आधारित है जो एक उपन्यास पर आधारित है.

ऐसा कहा जाता है कि, इस महिला जासूस की पहचान छुपा कर रखी गई है जिसका आज तक कोई खुलासा
नहीं हुआ. इसलिए फिल्म में भी इस पहलु को खासा ध्यान में रखकर इसकी कहानी बुनी गई है.
आलिया भट्ट की यह फिल्म 11 मई को सिनेमा घरों में दस्तक देगी.

 

**यहां देखें ट्रेलर**

 

### Share this:

 * [  Facebook ](https://epages.in/2018/04/13/alia-bhatt-much-awaited-movie-raazi-trailer-is-out/)
 * [  X ](https://epages.in/2018/04/13/alia-bhatt-much-awaited-movie-raazi-trailer-is-out/)
